सुकमा

क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करती है सडक़, संधारण जल्द पूर्ण करें-कलेक्टर
05-Nov-2022 3:18 PM
क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करती है सडक़, संधारण जल्द पूर्ण करें-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 5 नवंबर। 
सडक़ें न केवल बसाहटों को जोड़ती है, बल्कि वे क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना भी सुनिश्चित करती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में कलेक्टर हरिस. एस ने जिले के छिन्दगढ़ एवं सुकमा विकासखण्ड में निर्मित ग्रामीण सडक़ के मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उस दौरान पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल राठौर व एसडीओ, उप अभियंता उपस्थित थे।

कलेक्टर ने नीलावरम से फुलबगड़ी, नयानार से इरपा, गादीरास से तोंगरास, बड़ेगुरवे से कुकानार, माहरापारा से सुरभिरास को जोडऩे वाली सडक़ों के मरम्मत कार्यों की प्रगति के साथ ही पाकेला-अन्दुमपाल मार्ग पर डुमाम नदी पर नवनिर्मित बेली ब्रिज का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता के साथ जल्द सभी मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नीलावरम से फुलबगड़ी को जोडऩे वाली 11.5 किमी सडक़ पर लगभग 2 किलोमीटर मार्ग पर मरम्मत कार्य प्रगति पर है। वहीं वर्ष 2021 में पूर्ण नयानार-इरपा मार्ग की बदौलत कुकानार से सुकमा होते हुए गादीरास जाने हेतु लगभग 32 किमी अतिरिक्त दूरी की बचत होती है। इससे ग्रामीणों के साथ भारी एवं मालवाह वाहनों के आवाजाही नयानार से इरपा पर बढ़ी है। जिसके कारण सडक़ मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर श्री हरिस.एस ने मरम्मत कार्य द्रुत गति से करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त गादीरास-कुकानार मार्ग पर पेंदलनार पुलिया और लेदा से चिडपाल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का भी निरीक्षण किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news