कोण्डागांव
केंद्रीय विद्यालय में 7 दिवसीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह
06-Nov-2022 8:51 PM
कोण्डागांव, 6 नवम्बर। केंद्रीय विद्यालय में 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए विद्यालय कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता शपथ ली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर अपने विचार साझा कर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य जी आर जांगड़ ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।