मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

बाल वैज्ञानिकों के मॉडल का राज्य स्तर के लिए चयन
07-Nov-2022 5:02 PM
बाल वैज्ञानिकों के मॉडल का राज्य स्तर के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 7 नवम्बर।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कोरिया 2022 का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चिरमिरी में संस्था के प्राचार्य एवं जिला समन्वयक विज्ञान कांग्रेस कोरिया डॉ. डीके उपाध्याय के संयोजन में ऑनलाइन मोड में किया गया। आयोजन में कोरिया जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ 5 परियोजनाओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के दोनों सीनियर व जूनियर ग्रुप के मॉडलों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक निशांत मौर्य के मार्गदर्शन में जूनियर ग्रुप लीडर अनुरूद्ध सोनी एवं टीम मेंबर अनिकेत सोनी के द्वारा परम्परागत खेलों का स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर एवं शिक्षिका अरूणिमा सिंह के मार्गदर्शन में सीनियर ग्रुप लीडर रोहित राज गुप्ता एवं टीम मेंबर अन्वेक्षा गुप्ता के द्वारा आदिवासियों में खाद्य प्रणाली का अध्ययन एवं उनके स्वास्थ्य और कल्याण पर प्रभाव विषय पर मॉडल तैयार किया गया था।

विद्यार्थियों ने मनेंद्रगढ़ सहित घुटरा, पेंड्री,  सरिसताल, महई, बौरीडांड एवं अन्य कई क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्धारित मॉडल हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारियों का संग्रह किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या व संस्था सचिव ने बच्चों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि हेतु प्राचार्या इंद्रा सेंगर, संस्था सचिव संजय सेंगर, गाईड टीचर अरूणिमा सिंह एवं निशांत मौर्य के साथ विशेष सहयोग के लिए शिक्षक राकेश मिश्रा व राम मनोहर साह को श्रेय देते हुए संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news