मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

महतारी हुंकार रैली में कोरिया से दो हजार महिलाएं होंगी शामिल-रेणुका
09-Nov-2022 4:42 PM
महतारी हुंकार रैली में कोरिया से दो हजार महिलाएं होंगी शामिल-रेणुका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 9 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आह्वान पर 11 नवंबर को बिलासपुर चलो के नारे के साथ पूरा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हंै।
जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर संयुक्त कोरिया केसाथ महिला मोर्चा प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी, शराब बंदी, बलात्कार, रेडी टू ईट, निजीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं की सुरक्षा, अपहरण, लूट, हत्या मानव तस्करी जैसे अनेक बिंदुओं पर प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी चल रही हैं।

इसी क्रम में कोरिया जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को जिले से लगभग 2000 से अधिक महिलाएं बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिले से भूपेश सरकार के वादाखिलाफी, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासियों के अधिकारों के हनन के साथ अनेक बिंदुओं पर  ईंट से ईंट बजा देंगे।

साथ ही सत्ता के मद में चूर हुए भूपेश बघेल सरकार को महतारी हुंकार रैली के माध्यम से आह्वान करते हुए उनके वादों और चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए बिलासपुर के मैदान से महतारी हुंकार रैली की गूज पूरे प्रदेश में गुजरेगी और सरकार के वादाखिलाफी से लेकर अनेक बिंदुओं पर भाजपा महिला मोर्चा की एक-एक महिलाएं इस हुंकार रैली में पहुंचकर भूपेश सरकार के कारनामों का खुलासा करेंगी साथ ही महतारी हुंकार रैली 11 नवंबर को बिलासपुर की माटी से वादाखिलाफी सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंकेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news