कोण्डागांव
31 दिवसीय भक्तिमय दादा गुरुदेव इकतीसा का आयोजन
12-Nov-2022 9:25 PM
कोण्डागांव, 12 नवम्बर। सकल जैन श्री संघ समाज द्वारा जैन दादाबाड़ी में संचालित भव्य 31दिवसीय दादागुरुदेव का इकतीसा का भक्तिमय आयोजन किया गया है जिसमें रात 8 से 9.30 बजे तक दादा गुरुदेव जी का भक्ति मय इकतीसा किया गया। इकतीसा के बाद दादा गुरुदेवजी की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। दादा गुरुदेव के भव्य 31 दिवसीय भक्तिमय इकतीसा के आयोजन में जैन समाज के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह भक्तिमय आयोजन हर साल दीपावली के लक्ष्मी पूजा के अमावस्या से शुरू होकर 31दिन तक चलता है। इस आयोजन में जैन समाज के द्वारा सभी उपस्थित धर्म प्रेमी महिला पुरुष बच्चे के लिए रोज कूपन दिया जाता हैं, जिसमें उपास्थित सभी धर्म प्रेमी के बीच कूपन निकाल कर जिस किसी का भी कूपन निकलता है, उसे उपहार स्वरूप प्रसादी के रूप में दिया जाता है।