कोण्डागांव

जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए 49 खरीदी केन्द्र निर्धारित
12-Nov-2022 9:26 PM
जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन  के लिए 49 खरीदी केन्द्र निर्धारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 12 नवम्बर।
राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए कोण्डागांव जिले में 49 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इन खरीदी केन्द्रों में आगामी 28 फरवरी 2023 तक किसानों के मक्का का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर मक्का विक्रय हेतु किसान पंजीयन कराया जाना है। जिले के मक्का उत्पादक किसान समर्थन मूल्य पर मक्का विक्रय करने के लिए अपने क्षेत्र के लेम्पस समिति में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। 

जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सल्पाईज कार्पोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए लेम्पस समितियों के अंतर्गत अड़ेंगा, अमरावती, अरण्डी, ईरागांव, उरन्दाबेड़ा, केशकाल, काटागांव, किवईबालेंगा, कोण्डागांव, कोनगुड़ कोरगांव, खालेमुरवेण्ड, गम्हरी, गिरोला, गोलावण्ड, चिपावण्ड, छिनारी, तोड़ासी, देवगांव, दहीकोंगा, धनोरा, फरसगांव, बड़ेकनेरा, बड़ेडोंगर, बड़ेराजपुर, बड़ेबेन्दरी, बनियागांव, बफना, बम्हनी, बवई, बहीगांव, बोरगांव, बांसकोट, भण्डारसिवनी, मुनगापदर, मर्दापाल, मुलमुला, मसोरा, माकड़ी, रांधना, लंजोड़ा, लुभा, लिहागांव, विश्रामपुरी, शामपुर, सलना, सिंगनपुर, सोनाबाल व हीरापुर खरीदी केन्द्रो के माध्यम से किसानों का मक्का समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा। इन खरीदी केन्द्रों में 1 नवम्बर से 28 फरवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर मक्का का उपार्जन किया जाएगा। मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। निर्धारित मापदंड अनुसार मक्का अच्छी किस्म का साफ-सुथरा और नमी 14 प्रतिशत होना चाहिए। 

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गयी है। किसानों को मक्का विक्रय की राशि लेम्पस समितियों के माध्यम से भुगतान की जायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news