रायगढ़
रायगढ़, 16 नवंबर। तेज रफ्तार मारूति कार के चालक ने लापरवाही पर्वूक वाहन चलाते हुए एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। मृतक महिला का नाम संगीत सारथी है, वह ग्राम मौहापाली की रहने वाली थी। संगीता टहलते वक्त दिवाली सारथी के साथ खरसिया के छोटे मुड़पार जाने के लिए निकली थी।
करीब 11.25 बजे पटेल भवन के पास पुल को पार की थी, तभी रानीसागर तरफ से आ रहे, सफेद रंग की मारूती ईको गाड़ी क्रमांक सीजी 13 यूए 2196 पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे संगीता के सिर हाथ पैर में गंभीर चोट लगी। चोट इतनी भयानक थी कि घटना स्थल पर संगीता की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल घटना स्थल पुलिस संगीता के शव को खरसिया अस्पताल भेजवा।
खरसिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है।