कवर्धा

कलेक्टर ने धान खरीदी की व्यवस्था देखी और किसानों से चर्चा कर जाना हाल
23-Nov-2022 6:42 PM
कलेक्टर ने धान खरीदी की व्यवस्था देखी और किसानों से चर्चा कर जाना हाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 23 नवम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए हो रही धान खरीदी आज पूरे 22 दिन हो गए है। कबीरधाम जिले के सभी 103 धान उपार्जान केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी की व्यवस्था बनाई गई है।

इस बार जिले में बड़े किस्म की धान की खेती की वजह से कटाई में देरी हुई है, इसलिए सिर्फ 102 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हो रही है। जिले में अब तक 19 हजार 906 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 66 हजार 985 मीट्रिक टन धान विक्रय कर लिया है। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी के 48 घंटे में किसानों के बैंक खातों के माध्यम से राशि का भूगतान करने की व्यवस्था भी बनाई गई है,जिसके तहत किसानों को उनके बैंक के माध्यम से पैसे भी मिल रहे है। 

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और धान खरीदी की पूरी व्यवस्था देखी। कलेक्टर ने जिले के कवर्धा विधान सभा क्षेत्र के बचेड़ी, बिरनपुरकला, बानो, बिरोड़ा, और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मोहगावं सहित अन्य धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अब तक हुई कुल धान खरीदी, कस्टम मीलिंग के लिए धान का उठाव की जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने आज धान विक्रय करने आए क्षेत्र के अलग-अलग किसानों से चर्चा की और धान विक्रय करने तथा टोकन प्राप्त करने की किसी भी प्रकार की कोई परेशानी व समस्या तो नहीं हुई, इन विषयों पर हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों कें कम्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और किसानों के टोकन तथा उनके पर्ची से उनका मिलान भी किया। कलेक्टर ने आर्द्रता मापक यंत्र और नापतौल का भी परीक्षण किया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय करते समय किसानों को अनावश्यक कोई परेशानी और समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि पर्याप्त मात्रा में बारदाना की आपूर्ति की जा रही है, इसलिए फटे बारदानें में धान का तौल ना करें। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, डीएमओ श्री टिकेन्द्र राठौर, सहायक पंजीयक अधिकारी सहित अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी आसानी से मिला टोकन और बारदाना

बचेड़ी में धान बेचने आए बिरनपुर के पंजीकृत किसान दिनेश कौशिक और उमेंद सिंह ने चर्चा करते हुए बताया कि इस बार उन्हे बड़े आसानी से धान बेचने के लिए टोकन और बारदाना मिल गया। नाप-तौल में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इस समिति में कुल 1145 किसान पंजीकृत हैं। यहां अब तक 7 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। 

किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

निरीक्षण के दौरान बानो समिति के पंजीकृत किसान कृष्ण कुमार पाटिल, बिरोड़ा समिति के पुनूराम, घनश्याम सिंह ने एक माह पहले धान खरीदी शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जाताया। उन्होने कहा कि इस बार धान बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। धान विक्रय के लिए अच्छी व्यवस्था बनाई गई हैं। छोटे किसानों से पहले धान खरीदी करने से छोटे किसानों को दोहरा लाभ होगा।

 धान विक्रय करने के बाद तुरंत अन्य रोजगार के जुट जाएंगे, इससे दोहरा आमदानी का अवसर भी मिलेगा। समिति प्रबंधन ने बताया कि बानो ंसमिति में 1380 पंजीकृत किसान है, जिसमें 214 किसानों से 8हजार क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। कंस्टम मीलिंग के लिए 2720 क्विंटल का उठाव हो चुका है।

धान खरीदी के साथ-साथ हो रही कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के साथ-साथ इस बार कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव की भी व्यवस्था बनाई गई है। जिले में अब तक 19 हजार 906 किसानों से समर्थन मूल्य पर 66 हजार 985 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। वहीं कस्टम मिलिंग के लिए 27 हजार 302 मिट्रिक टन धान का उठान कर लिया गया है। कबीरधाम जिले के उपार्जन केन्द्रों से कस्टम मिलिंग के लिए कवर्धा, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और गौरेला पेंड्रा मारवाही जिले के राईसमिलर्स से अनुबंध किया गया है।

जिले में तीन और नए धान खरीदी केन्द्र की स्वीकृति, अब कुल 106 धान खरीदी केन्द्र हुए

राज्य शासन के सहकारिता विभाग ने कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर की अनुशंसा पर तीन और नए धान खरीदी की स्वीकृति प्रदान की है। कवर्धा विधान सभा के धमकी और रक्से में नया धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इसी प्रकार पंडरिया विधान सभा क्षेत्र में ग्राम महिडबरा को धान खरीदी केन्द्र बनाया गया है। जिले में अब कुल 106 धान खरीदी केन्द्र हो गए है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news