सुकमा

8 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण
09-Dec-2022 8:40 PM
8 लाख के ईनामी  नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 9 दिसंबर। किस्टारम थाना में पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आठ लाख के ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली पर छग शासन द्वारा 8 लाख का ईनाम घोषित है।

पुनर्वास नीति’तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान’ (नई सुबह, नई शुरुआत ) से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली  सोड़ी मुक्का, द्वारा किस्टारम थाना में पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। जिस पर. शासन द्वारा 08 लाख का  ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पण कराने में 206 वाहिनी कोबरा के विशेष योगदान रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली वर्षों से सक्रिय रहा- उसनेे  वर्ष 2012- 2015 तक जनमिलिशिया सदस्य के रूप मे कार्य करते हुए वर्ष 2016 - 2017 तक मिलिशिया प्लाटून सदस्य बना, उसके बाद  वर्ष 2018 - जुलाई 2019 - बटालियन कंपनी 02, प्लाटून 03, सेक्शन च्च्बीज्ज् सदस्य वर्ष 2019- 2020 अप्रैल तक (सीवायपीसी) का गार्ड रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news