सुकमा

धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आलम, किसान हलाकान
11-Dec-2022 8:48 PM
धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आलम, किसान हलाकान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो गई है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के कुछ धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था होने से किसान परेशान हैं।

जिला खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि जिले के 22 धान खरीदी केन्द्रों में से 18 में खरीदी प्रारंभ की जा चुकी है। शेष 4 केन्द्रों में भी शीघ्र ही खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी।

इस विपणन वर्ष जिले में कुल 16 हजार 389 पंजीकृत किसानों द्वारा 39608.128 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है। इस वर्ष छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत चिड़पाल एवं गुडरा में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं।

सुकमा जिले में किसानों के धान अब तक धीमी गति से धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं।  कुछ धान खरीदी केंद्रों में हमाल नहीं होने की वजह से धान खरीदी प्रभावित हो रही है, किसान धान खरीदी केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिलता है, जिसके चलते कई किसान धान बेचने के लिए अब भी इंतजार कर रहे हैं।

सुकमा धान खरीदी केन्द्र पर धान विक्रय करने पहुंचे मुरतोण्डा के पूर्व सरपंच रहे कृषक फूलसिंह बघेल ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र पर प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्था दुरुस्त रखी गई है। तौल कांटा भी सही है और बारदाना की गुणवत्ता भी बेहतर है। उन्होने बताया कि खरीदी केन्द्रों की वृद्धि से सभी कृषकों को धान बेचने में सहुलियत हो रही है। पूर्व की भांति अब कृषकों को अपनी उपज लेकर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती।

खरीदी प्रभारी मनोज सेठिया ने बताया कि गुरुवार को गांव से ही 10 लोगों को हमाल के कार्य में लगाया गया है और आज से धान खरीदी शुरू किया गया है।

30 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई है खरीदी

सुकमा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 30 हजार 730 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news