बीजापुर

आंबा. कार्यकर्ता सहायिका संघ की बेमियादी हड़ताल से 1147 केंद्रों में लटके ताले
29-Jan-2023 9:49 PM
आंबा. कार्यकर्ता सहायिका संघ की बेमियादी हड़ताल से 1147  केंद्रों में लटके ताले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 29 जनवरी।
प्रांतीय आव्हान पर अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी की नौबत आ गई है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त महासंघ के बैनर तले सांस्कृतिक भवन मैदान में जुटी  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी जायज  मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गई हैं। उनके हड़ताल पर होने से जहां व्यवस्था चरमरा गई है, वहीं केंद्रों में तालाबंदी की नौबत आ गई हैं।  आंगनबाड़ी संघ 409 की अध्यक्ष रेहाना खान ने बताया कि जिले में कार्यरत करीब 2000 कार्यकर्ता व सहायिका हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते जिलेभर में संचालित 1147 आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गये हैं। साथ ही पोषण आहार भी बंद हो गया हैं। 

उन्होंने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं महिला बाल विकास अधिकारी लुपेंद्र महिनाग ने बताया कि हड़ताल की वजह से आंबा. केंद्र बंद हैं,  लेकिन विभाग कुछ जगहों पर पंच, मितानिन व बिजादूतीर की स्वयंसेवकों के माध्यम से बच्चों को खाना भोजन दे रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news