बालोद

संगीता बनीं महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष
06-Feb-2023 7:56 PM
संगीता बनीं महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 6 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव व प्रभारी सुनीता शेहरावत ने बालोद जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर संगीता नायर की नियुक्ति की गई है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व संगीता नायर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा की अध्यक्ष एवं वर्तमान में बालोद जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ है। बालोद जिले में महिलाओं को संगठित करने एवं निरंतर पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए। प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संगीता नायर की इस नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, नवीन कथुरिया, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे, एलडरमेन प्रमोद तिवारी, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास, जी ईश्वर राव, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विभार, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, जनक निषाद, स्वपनिल तिवारी, रामजतन भारद्वाज, रुखसाना बैगम, मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, संतोष पंजवानी, रामू शर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल कोमबे, रमेश भगत, पारितोष हंसपाल, जसविंदर सिंह गिल सहित काफी संख्या में कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news