बालोद

संख्या बड़ा होना मायने नहीं रखता विचार बड़ा होना चाहिए-ताम्रध्वज
07-Feb-2023 7:00 PM
संख्या बड़ा होना मायने नहीं रखता विचार बड़ा होना चाहिए-ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 7 फरवरी। तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के शपथ ग्रहण एवं विदाई समारोह में मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संख्या बड़ा होना मायने नहीं रखता विचार बड़ा होना चाहिए।

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के शपथ ग्रहण एवं विदाई समारोह में आए मुख्य अतिथि गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि तोरण लाल साहू ने समाज को बहुत आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत किया है। उनको बहुत-बहुत धन्यवाद। युवराज साहू के टीम की यह दूसरा कार्यकाल कार्यकाल है। समाज के पूर्व अध्यक्षों से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने में प्रयास करना चाहिए। शपथ लेने का मतलब कसम खाना है। उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए आपने शपथ लिया है, उसके अनुरूप समाज के उपयोगी काम करना चाहिए। समाज के पदाधिकारी रहने पर उन्हें पद का दुरुपयोग और अहम में ना रहे आप जितने ज्यादा झुकेंगे। उतनी ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे संगठन का मतलब है जोडऩा। जितने लोगों को आप जुड़ेंगे उतना आपका कद ऊंचा होगा और आपके समाज मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, गायत्री परिवार की तरह हर साल एक बुराई को छोडऩे का संकल्प लेने को कहा। समाज में आपका संख्या बड़ा होना मायने नहीं रखता आपका विचार बड़ा होना चाहिए। हमें अपने विचारों को शुद्धता और विचारों में परिपक्वता लाना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत तहसील के युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र साहू साथ उनके टीम के द्वारा बीएसपी गेस्ट हाउस से अगवानी कर कार्यक्रम स्थल मां कर्मा मंदिर प्रांगण में लाया गया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू  महिला बाल विकास मंत्री  अनिला भेडिय़ा जिला साहू संघ के अध्यक्ष सोमन लाल साहू  एवं अन्य अतिथि गण मां कर्मा के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राज्य के गीत अरपा पैरी के धार के गायन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तहसील साहू संघ के विभिन्न प्रकोष्ठ के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें समस्त 15 परिक्षेत्र के पदाधिकारी गण,युवा प्रकोष्ठ, मां कर्मा महिला समूह  कार्यक्रम मे पुराने तहसील साहू संघ की टीम को विदाई दिया गया। इसके बाद समाज के बेटियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी में गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में जिला साहू संघ के अध्यक्ष  सोमन लाल साहू के द्वारा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष युवराज साहू  उपाध्यक्ष रेखु राम साहू  एवं महिला उपाध्यक्ष  संगीता साहू  को शपथ दिलाया गया। इसके बाद सचिव कार्यकारिणी कमेटी न्याय प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ मां कर्मा मंदिर संचालन समिति को शपथ दिलाई गया।

स्वागत भाषण तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने किया उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का आगमन राजहरा में तीसरी बार हुआ है, उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे समाज का मुख्य अतिथि हमारे समाज का मुखिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news