महासमुन्द

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चक्काजाम 17 को
16-Feb-2023 2:26 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चक्काजाम 17 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 फरवरी।
भाजपा शहर मंडल महासमुंद में निवासरत के सभी प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी, पार्षद, बूथ के पालक, बी एल ए 1-2, अध्यक्ष, सचिव, महिला, युवा, प्रमुख, समस्त कार्यकताओं को सूचित गया है कि कल 17 फरवरी को प्रदेश एवं जिला शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बस्तर में हो रहे एक-एक कर चार भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या के विरोध में, बरोंडा चौक महासमुंद में चक्का करने में सहयोगी बनें। उक्त जानकारी सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, एमआर विश्वनाथन ने दी है।

मोर आवास मोर अधिकार विधानसभा स्तरीय आंदोलन 20 फरवरी को सफल बनाने के लिए आंदोलन के प्रभारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सह प्रभारी लोकसभा सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता संदीप दीवान, शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली, शहर के वार्डों में बैठक व नुक्कड़ सभा लेकर वार्डवासियों को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news