महासमुन्द
बस स्टैंड में श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ
16-Feb-2023 2:32 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 फरवरी। महासमुंद बस स्टैंड में शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ छग श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद व विधायक विनोद चंद्राकर की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों के साथ बैठकर भोजन किया। इस केंद्र में पांच रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा।