महासमुन्द
स्कूली बच्चों के लिए कार्यशाला
16-Feb-2023 2:35 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा अध्यक्ष शफ ी अहमद की अध्यक्षता में एवं नीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, मंगल मूर्ति अग्रवाल सदस्य श्रम कल्याण मंडल, जीके पांडे सहायक श्रम आयुक्त के विशिष्ट आतिथ्य में विद्यालय के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम कल्याण मंडल के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिसमें प्रमुख रूप से शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, खेलकूद प्रोत्साहन योजना 2022, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर इत्यादि। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा अध्यक्ष से योजनाओं के संदर्भ में प्रश्न पूछे गए जिसका उत्तर अध्यक्ष द्वारा दिया गया।