बालोद

चिकित्सा बस के कुशल संचालन के लिए शिबू नायर को सीएम ने किया सम्मानित
16-Feb-2023 6:23 PM
चिकित्सा बस के कुशल संचालन के लिए शिबू नायर को सीएम ने किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण श्रमिक क्षेत्र के निवासियों लोगों के लिए चलित चिकित्सा बस के कुशल संचालन के लिए दल्लीराजहरा नगरपालिका को प्रदेश स्तर पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित गौरव समागम 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर को मेडल प्रदान किया गया।

इस दौरान प्रदेशभर के नगर निगम के महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता, डॉ शिव डहरिया व संसदीय सचिव  रेखचंद जैन उपस्थित थे।

नपा अध्यक्ष शीबू नायर ने बताया कि श्रमिक बस्तियों मे निवासरत लोगों को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना चलित चिकित्सा मोबाइल यूनिट के राजहरा नगर पालिका को प्रदान होने पर उन्होंने अपने पार्षदों के साथ प्रत्येक वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं इसके लिए निरंतर प्रत्येक वार्डों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया गया। लोगों को इस बात की जानकारी दी गई कि उन्हें विभिन्न प्रकारों के टेस्ट, ईलाज व दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि आज भी वे निरंतर वार्डों में जाकर लोगों को शासन की इस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य सुविधा हेतु नगर के विभिन्न वार्डों मे अभी तक कुल 130 कैंप आयोजित किए गए। जिसमें कुल 15 हजार 145 मरीज लाभान्वित हुए, लगभग 3 हजार मरीजों का लैब टेस्ट किया गया और 14 हजार 8 सौ 19 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई।

नपा अध्यक्ष ने प्रदेश में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने से श्रमिक बस्तियों में निवासरत गरीब व मध्यमवर्गीय तबके के लोगों को अपने घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है और इससे लोगों को आर्थिक समस्या से जूझना नहीं पड़ रहा है।  इसके लिए उन्हें प्रदेश मुख्यमंत्री व नगरी निकाय मंत्री के प्रति आभार जताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news