बालोद
नपा अध्यक्ष के प्रयास से शौचालय निर्माण शुरू
25-Feb-2023 5:41 PM
दल्लीराजहरा, 25 फरवरी। नगर के वार्ड क्रमांक-3 पटेल कॉलोनी में शौचालय के अभाव में वार्डवासियों को हो रही परेशानी से उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने वार्डवासियों की इस समस्या को देखते हुए शासन से वार्ड में उक्त कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया।