मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार
25-Feb-2023 6:26 PM
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक रंजिश पर रिश्तेदारों ने की हत्या
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता,
मनेन्द्रगढ़, 25 फरवरी।
केल्हारी पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

1 जनवरी 2023 के शाम को ढाबा (रामानुजनगर) के जंगल में गड्डहा नदी में एक अज्ञात युवक की लाश पड़े होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों सहित पंच द्वारा केल्हारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केल्हारी प्रद्युम्र तिवारी घटना स्थल पहुंचे जहां मृतक का शव नदी के बहुत कम पानी में नाक, मुंह, पेट के बल पड़ा हुआ मिला। दूसरे दिन ग्राम रैकोबा निवासी मृतक के बड़े भाई राम मनोहर पाव मृतक  की पहचान अपने छोटे भाई रामगोपाल पाव पिता मल्लू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रैकोबा जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में की। शव को देखकर हत्या होने के संदेह पर पुलिस द्वारा गहनता से जांच शुरू की गई। 

घटना स्थल के आसपास इलाकों के साथ मृतक के गांव ग्राम रैकोबा में प्रकरण से संबंधित लोगों से गहन पूछताछ व विवेचना करने पर पारिवारिक रंजिश पर हत्या होना पाया गया। साक्ष्य के आधार पर आरोपी मानसिंह पाव पिता श्यामलाल 35 वर्ष, राम नरेश पाव 26 वर्ष एवं राममिलन पिता कोदूलाल पाव उम्र 30 वर्ष तीनों आरोपी निवासी ग्राम रैकोबा थाना जैतपुर जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) द्वारा पारिवारिक रंजिश के कारण 31 दिसंबर 2022 को पिकनिक मनाने के बहाने मृतक को घटनास्थल ले जाकर अंधेरा होने पर नदी के कम पानी में नाक, मुंह, पेट के बल पटक कर एवं दबा कर हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को ग्राम रैकोबा से गिरफ्तार कर मनेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपियों का जेल बारंट जारी किए जाने पर आरोपियों को जेल भेजा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news