सुकमा

कार्यकर्ताओं में जोश भरने सुकमा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री
10-Mar-2023 10:03 PM
कार्यकर्ताओं में जोश भरने सुकमा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 10 मार्च।
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता सरकार बनाने पूरा दमखम लगा रहे हैं। सत्ता की भागदौड़ हासिल करने बस्तर पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। जिसके चलते अब भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेवर टुडू सुकमा पहुंचे। वे यहां  दिनभर  रहेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही विभागीय  अफसरों और भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लेंगे। शुक्रवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पहुंचे। वे दंतेवाड़ा से  सुकमा पहुंचे।

केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेवर टुडू रोड मार्ग के माध्यम से सुकमा पहुंचे हैं। पिछले 9 महीने के अंदर वे दूसरी बार बस्तर दौरे पर आए हैं। जिसमे सुकमा  पहुंचना हुआ भाजपा के कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री टुडू ने सर्किट हाउस मे प्रथम प्रेसवार्ता लिए जिसके बाद वे सीधे भाजपा कार्यालय रवाना हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कोंटा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

ज्ञात हो कि  सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कोंटा विधानसभा जो वर्षों से कांग्रेस का ऐतिहासिक गढ़ में कमल खिलाने का प्रयास करेंगे।

ज्ञात हो कि इस इलाके में कवासी लखमा का दबदबा काफी  देखने को मिलता है। श्री टुडू एक दिन यहा रूकेंगे इस दौरान वे 24 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कोंण्टा क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। कुछ बूथ कमेटियों से चर्चा भी करेंगे। 

श्री टूडू वरिष्ठ पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार द्वारा नक्सलवाद पर सवाल किए। जिस पर उन्होंने कहा -नक्सलवाद एक दूसरा विषय है जिनमें जागरण लाकर मोदी जी का सबका साथ सबका विकास व सबका प्रयास जैसे मंत्र के द्वारा व सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक कैसे पहुंचे क्षेत्र में कोशिश करनी होंगी। 

उन्होंने आगे मीडिया से कहा कि यह संभव मीडिया के माध्यम से ही हो सकता है मीडिया ही हमारी बातें उन तक पहुंचा सकती है आज जो नकारात्मकता उनके अंदर है वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सरकारी योजनाओं से जुड़ कर सकारात्मक हो सकते हैं. आज देश विकास की राह पर बढ़ चुका है। विकास और शक्ति  और सुरक्षा के क्षेत्र में पूरा विश्व भारत को स्वीकार कर रहा है। 

हम अंदरूनी विवादों को भूल कर हम एक होकर और शक्तिशाली बनेंगे हमारे अंदरूनी विवादों के चलते हम अंदर से खोखले होते  जाएंगे।

कंद्रीय राज्य मंत्री  विश्वेश्वर टुडू के साथ पधारे अन्य अतिथि बस्तर लोकसभा प्रभारी  शिव नारायण पांडे जिला संगठन प्रभारी ओजस्वी भीमा मंडावी, सह प्रभारी  विद्याशरण तिवारी, विधानसभा प्रभारी  सुधीर पांडे सुकमा से भव्य स्वागत में अगुवाई कर रहे थे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष बारसे धनीराम,नुपूर वैदिक,पी विजय,वरून सिंग,छन्नू, विश्व राज सिंग चौहान, महेन्द्र सिंग भदौरिया,संजय शोडी, राजेश चौधरी, राजेंद्र कुलदीप, राजकुमार श्रीवाने राजू मजुमदार, राजेश दास व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, निर्वाचित सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षद गण व मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिला व पांचो मंण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news