रायगढ़

5 साल से फरार ठग गिरफ्तार
13-Mar-2023 3:01 PM
5 साल से फरार ठग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 13 मार्च।
  घरघोड़ा पुलिस को वर्ष 2018 के धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस ने हार्डवेयर व्यवसायी से धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी मनोज कुमार साहू को सीमावर्ती जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा है। आरोपी हार्डवेयर गोदाम के मुंशी के साथ मिलकर अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से गोदाम के माल को बिल से अधिक संख्या में गोदाम के अल्बेस्टर शीट बेचे थे। हार्डवेयर संचालक धोखाधड़ी की जानकारी होने पर थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

जानकारी के मुताबिक 15 जून 2018 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्टकर्ता नितेश मित्तल (33) घरघोड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके हार्डवेयर गोदाम में बोधराम पंडा निवासी झरियापाली मुंशी एवं मनोज कुमार साहू मिस्त्री का काम करते थे। गोदाम के मुंशी और मिस्त्री के द्वारा गोदाम से अल्बेस्टर शीट को चोरी से ट्रेक्टर में माल बेच दिया गया था। काफी समय बाद सामानों की जांच करने के दौरान सामान की मात्रा में बहुत कमी नजर आने पर शंका हुआ। तब दोनों पर नजर रखा हुआ था। 05 जून 2018 को दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, दोनों जिसे शीटें बेचे थे, वो बिल से अधिक संख्या में था। मिस्त्री मनोज साहू उसी दिन से फरार हो गया। मुंशी बोधराम पंडा माफी मांगने लगा और 1.50 लाख रूपये हर्जाना भरने को तैयार था, किन्तु फिर टाल मटोल किया। धोखाधड़ी, अमानत में आवेदन पर आरोपियों पर धारा 408, 420, 34 आईपीसी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज के बाद से दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहे थे, पुलिस लगातार दबिश देकर दबाव बना रही थी। विवेचना के दरमियान 10 मार्च 2023 को आरोपी बोधराम पंडा (52) झरियापाली घरघोड़ा जिला रायगढ़ को हाईकोर्ट आदेश पर फॉर्मल गिरफ्तारी किया गया। फरार आरोपी मनोज कुमार साहू के डभरा के समीप ग्राम सुखदा में देखे जाने की जानकारी पर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा स्टाफ भेजकर आरोपी की तस्दीक किए जिसके गांव में आने जाने की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस गांव में मुखबीर तैनात कर निगाह रखे हुये थी।

रविवार को आरोपी मनोज साहू के गांव आने की सूचना पर तत्काल घरघोड़ा पुलिस डभरा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी मनोज कुमार साहू (38) कर्रा थाना सीपत जिला बिलासपुर हाल मुकाम मंगलम राइस मिल सुखदा थाना डभरा, जिला सक्ती अपने साथी बोधराम पंडा के साथ मिलकर अपराध कार्य करना स्वीकार किया है जिसे आज गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को देते हुए जेएमएफसी कोर्ट घरघोड़ा न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news