सुकमा

महिला सहित 2 नक्सल आरोपी गिरफ्तार
02-Apr-2023 10:40 PM
महिला सहित  2 नक्सल आरोपी गिरफ्तार

वाहनों की आगजनी में शामिल थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 सुकमा, 2 अप्रैल। 
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मरईगुड़ा  शिखर मरावी के हमराह थाना मरईगुड़ा का बल एवं सहायक कमांडेंट  हेमंत पलास कोबरा 208 वाहिनी के संयुक्त बलों द्वारा मरईगुड़ा-लिंगनपल्ली मार्ग में एमसीपी के दौरान 1 महिला एवं 1 पुरुष को संदिग्ध हालत में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 
पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी हिंगे मिलिशिया सदस्य व माड़वी मासा मिलिशिया सदस्य ग्राम बुर्कलंका थाना किस्टाराम, जिला सुकमा का निवासी होना तथा ग्राम बुर्कलंका के मिलिशिया इन चीफ करतम भीमा के कहने पर नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में विगत् 5-6 वर्षो से काम करना बताया।

दोनों नक्सलियों द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन के अन्य नक्सलियों के साथ पिछले वर्ष 8 अगस्त 2022 को सिंदुरगुड़ा के पास ट्रक व पोकलेन में आगजनी करना स्वीकार किये। घटना के संबंध में थाना किस्टाराम में अपराध प्रकरण दर्ज है। दोनों आरोपियों द्वारा पूछताछ में थाना किस्टाराम अंतर्गत 10 मार्च 2022 को पैदागुड़ेम व धर्मापेंटा के बीच में टिप्पर में आगजनी की घटना में भी सम्मिलित रहना बताया गया है। उक्त दोनों आरोपी मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news