दन्तेवाड़ा

15 दिनी दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन शुरू
09-Apr-2023 9:32 PM
15 दिनी दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन शुरू

बचेली, 9 अप्रैल। नगर के हॉकी मैदान में 15 दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं मधुर रसमय संकीर्तन  8 अप्रैल शनिवार से शुरू हुआ। कथा से पूर्व नगर के भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

जगद गुरू स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की कृपापात्र प्रचारिका वंृदावन वासिनी परम पूज्या श्रीश्वरी देवी जी के मुखारविंद से प्रवचन का वर्णन किया जा रहा है। इस प्रवचन में वेद, रामायण, गीता, भागवत सहित अन्य पुराणो पर प्रमाणित तथ्यो का वर्णन किया जाएगा।

कथा के प्रथम दिवस पर एनएमडीसी बचेली परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक बी. वेंकटश्वर्लु, तेजस्वनी महिला समिति की अध्यक्ष सुजाता वेंकटश्वर्लु, कार्मिक उपमहाप्रबंधक धमेन्द्र आचार्या व उनकी पत्नी कथा स्थल पर पहुंचे व सत्संग का लाभ लिया।यह कथा प्रतिदिन शाम 6.30 से 8.30 बजे तक आयेाजित हो रही है जो कि 22 अप्रैल तक चलेगी। हरे कृष्णा, हरे राम के जयकारो से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजकों ने बताया कि कलयुग के ताप से तप्त तथा तनावपूर्ण जीवन से त्रस्त समय में परमपूज्या सुश्री श्रीश्वरी देव जी ने हमें अपने दिव्य सत्संग का सौभाग्य प्रदान किया है। इनके प्रवचन वेद, गीता, रामायण, भागवत इत्यादि समस्त धर्मग्रंथों के प्रमाणों से युक्त होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news