कोण्डागांव
दादा नकुल देव की जयंती मनाई बाबा साहेब संस्था ने
14-Apr-2023 9:47 PM
कोंडागांव, 14 अप्रैल। बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में दादा नकुलदेव ढी ढी की जयंती मनाई गई। दादा नकुलदेव ढी ढी छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण किया गया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं बहुजन समाज के लिए उनके कार्यों को याद किया।
इस कार्यक्रम में संस्था से संरक्षक तिलक पांडे, प्रमोद भारती, मरकाम, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, पुष्कर सींह मंडावी, ओम प्रकाश नाग, देवानंद चौरे, मांगूउ राम देवांगन, वीरेंद्र नेताम, लखेश बेर, भुवन लाल मारकंडेय,पुरुषोत्तम व संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।