कोण्डागांव

डॉ. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी
15-Apr-2023 9:48 PM
डॉ. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 कोण्डागांव, 15 अप्रैल।
बाबा साहेब सेवा संस्था कोंडागांव ने मर्दापाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर जिले की ब्लॉक मुख्यालय मर्दापाल में बाइक रैली से आगाज किया गया, जिसमें मर्दापाल से कुरुसनार होते हुए हसलानार से कांगा से मर्दापाल पहुंचे। उसके पश्चात समस्त समाज के सदस्यों के द्वारा  बाबा साहेब के छाया चित्र पर मोमबत्ती जलाकर पुष्प माला अर्पित की गई। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डाला।

इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के बंगाराम सोढ़ी,  बाबा साहेब सेवा संस्था के अध्यक्ष मुकेश मार्कण्डेय ,सचिव रमेश पोयम,संरक्षक तिलक पांडे (अधिवक्ता),प्रमोद भारती, देवानंद चौरे,अमरनाथ साहू,पुष्कर मांडवी,सिद्धार्थ महाजन, मंगऊ राम देवांगन,परमानंद बघेल,डी एस पोटाई ,रमेश बंजारे  एवन सोरी,मर्दापाल के सदस्य बंगाराम कोर्राम,ओलधार कोरम , एच आर बघेल,रामनाथ कोर्राम,रामनाथ नाग,भेलकू राम बघेल,मदनलाल नेताम, आनंदकार यादव,पुराण यादव, दयाशंकर पात्र,पेकराज नाग,हरी मांडवी ,बलिराम सोढ़ी, सूदन कोर्राम,रैक राम कोर्राम ,गिंजरू हरी,तुलाराम यादव,फूलसिंह कश्यप, मांडवी,यशवंत राणा ,दुलु मांडवी,कोर्राम,बलदेव कोर्राम,परेश्वर मांझी ,रामनाथ खूमेंद्र पात्र, महिला सदस्य पुष्प नाग,लता कोर्राम,पार्वती नाग,शीलबती कोर्राम,नंदनी बघेल,खिलेंद्री नाग, सुबती मांडवी,रामबती मांडवी सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news