दन्तेवाड़ा

दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन का 10वां दिन
17-Apr-2023 9:53 PM
दिव्य प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन का 10वां दिन

बचेली, 17 अप्रैल। नगर के एनएमडीसी हॉकी मैदान में 8 से 22 अप्रैल तक दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं मधुर रसमय संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। जिसका 17 अप्रैल को 10वां दिन पूर्ण हुआ।

स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की कृपापात्र प्रचारिका वंृदावन वासिनी सुश्री श्रीश्वरी देवी प्रतिदिन प्रवचन दे रही हैं। इस प्रवचन में वेद, रामायण, गीता, भागवत सहित अन्य पुराणों पर प्रमाणित तथ्यों का वर्णन किया जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन शाम 6.30 से 8.30 बजे तक आयोजित हो रहा है। इसके बाद भजन-कीर्तन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।

प्रतिदिन कथा को सुनने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर देवी कथा को सुना जाता है। हरे कृष्णा, हरे राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news