कोण्डागांव

गुम महिला को तमिलनाडु से ढूंढ कर लाई पुलिस
18-Apr-2023 9:18 PM
गुम महिला को तमिलनाडु से ढूंढ कर लाई पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 18 अप्रैल।
गुम महिला को तमिलनाडु से ढूंढ कर कोंडागांव पुलिस लाई।  थाना मर्दापाल पुलिस ने गुम महिला को परिजनों को सकुशल सौंपा। 

पुलिस के अनुसार प्रार्थी  ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, कि उसकी 25 वर्षीय विवाहित बहन 12 दिसंबर 2022 को कोंडागांव जा रही हूं बोलकर घर से निकली थी, जो वापस पर नहीं आई। रिपोर्ट पर थाना मर्दापाल में गुम इंसान कायम कर गुम महिला का पता तलाश किया जा रहा था।

गुम महिला की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल  के आदेश से एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व डीएसपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना मर्दापाल से टीम गठित कर गुम महिला की तलाश की जा रही थी।

गुम महिला का तमिलनाडु में होने पता चलने पर थाना मर्दापाल से पुलिस टीम रवाना की गई थी जो तमिलनाडु के बेगटम, सलमपुरम, जिला तिरछी पहुंचकर गुम महिला को बरामद की। उक्त महिला को मर्दापाल लाकर सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news