कोण्डागांव

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर विधायक ने मजदूरों से जाना हाल-चाल, जनहित समस्याओं का किया निदान
18-Apr-2023 9:37 PM
मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर विधायक ने मजदूरों से जाना हाल-चाल, जनहित समस्याओं का किया निदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 18 अप्रैल।
छ.ग विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम अब प्रतिदिन सुबह 7 बजे से ही क्षेत्र के दौरे पर निकल रहे हैं। विधायक संतराम गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर त्वरित निराकरण भी कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह सुबह विधायक ने ग्राम मुरनार में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने मजदूरों से मिलकर उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने मुरनार में पुल निर्माण कार्य मे ग्रामीणों के भूमि अधिग्रहण का मुआवजा राशि अब तक न मिलने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने तत्काल ग्रामीणों के समक्ष ही तहसीलदार से फोन के माध्यम से जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विधायक संतराम नेताम ने बताया कि मुझे कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्या सुनने से बेहतर गांव में लोगों के बीच बैठकर उनसे बातचीत करना पसंद है। विगत दिनों विधानसभा सत्र में व्यस्त होने के कारण म अपने विधानसभा का दौरा नहीं कर रहा था। लेकिन अब मैं प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहा हूँ। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
 
समस्याओं के निराकरण के लिए अफसरों को निर्देश
विधायक ने कहा कि केशकाल विधानसभा के सूदूरवर्ती ग्राम पंचायत मुरनार में ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार मिल रहा है। आज मैंने मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों से मुलाकात किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में गांव में एक पुल का निर्माण हुआ था। जिसमें कई ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। लेकिन सात वर्ष बीत गए अब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं मिली है। मैंने तत्काल केशकाल तहसीलदार को फोन कर मामले की जानकारी ली है। साथ ही जल्द से जल्द प्रकरण की जांच कर सम्बंधित भूस्वामियों को राशि भुगतान करने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news