कोण्डागांव

कोण्डागांव शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित
27-Apr-2023 9:27 PM
कोण्डागांव शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 27 अप्रैल।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सहमति से व छग प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के अनुमोदन के पश्चात शहर महिला कांग्रेस संगठन का विस्तार कर सूची जारी कर दी गया है। 

सूची जारी करते हुए हेमा देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम से 18 अप्रैल को अनुमोदित कराकर शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें गीता गुप्ता, ननकी वैष्णव, सरीता देवांगन, चंचला विश्वास, रंजना साहू , शीतला लेबोदरी, मेहतरीन बाई निषाद, मीना पटेल, आरती नेताम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

कार्यकारिणी में 11 महामंत्री की नियुक्ति की गई हैं, जिसमें गुणमती नायक, पार्वती साहू, खीर कुमारी श्रीवास्तव, राजेश्वरी कुंजाम, माही रैकवार, अरूणा मण्डावी, सुनिला कोर्राम, ललिता नेताम, अनिता पोयाम, शांति पाण्डे, शकुन दीवान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 4 संयुक्त महामंत्री-गौतमी बघेल, सुषमा देवांगन, जुगबती कोर्राम, रीना शोरी, वहीं 6 सचिव- पिंकी नायक,  मौसमी राय, कविता सोनी, रजिया बेगम, उर्मिला पटेल, कु. सोनी,  6 संयुक्त सचिव -रिंकी विश्वकर्मा, शीतल कौर, सुगन्तीन नेताम, जमुना साहू,पार्वती नागे, दशो कश्यप की नियुक्ति की गई है एवं शहर प्रवक्ता के रूप में प्रीति भदोरिया को नियुक्त किया गया है।

सोशल मिडिया प्रभारी अभिलाषा पोयाम, प्रतिक्षा सुरजाल होंगी, इसके अलावा 35 कार्यकारणी सदस्य बनाई गई है, जिसमें  पुष्पा नायक, सावित्री जग,  रूपी सोनवानी, सुरेखा खुरा, निमिता नायक, हेमलता, वलजीत कौर, ललिता सिन्हा, गंगा सोडी, गंगोत्री सोडी, रोशनी निषाद, ज्योति निषाद, खिलेश्वरी निषाद, वैशाली पटेल, झरना पटेल, ऋतु निषाद, गायत्री निषाद, सुरेखा शोरी, महेश्वरी नेताम, लखमी नेताम, चंदा निषाद, दिलेश निषाद, ललिता देवांगन, लक्ष्मी मरकाम, अनिता सोन,  वसंती सोनी, दीपिका सोनी, अरुणा नेताम, ज्योति सोनी, अहिल्या सोनी, सीमा यादव, दीक्षा याद,  वर्षा सोनी, कुसुम सोनी, गुड्डी ठाकुर शामिल हैं।

चार विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जिसमें प्रदेश सचिव सुकबती मरकाम, वेदवती पोयाम, तबस्सुम बानो, नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव का नाम  शामिल हैं।

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी महिला पदाधिकारी पार्टी के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ें, जिससे चुनाव से पहले हम पार्टी को एक सशक्त महिला संगठन दे सकें। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूत महिला संगठन और महिला शक्ति के साथ मैदान में उतरेगी और फिर से कोंडागांव विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news