कोण्डागांव

एसपी ने ग्रामीणों को दी कर्ई जानकारियां, युवाओं को खेल सामग्रियां
29-Apr-2023 9:32 PM
एसपी ने ग्रामीणों को दी कर्ई जानकारियां, युवाओं को खेल सामग्रियां

सूदूरवर्ती ग्राम होनहेड में सामुदायिक पुलिसिंग 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल/ कोण्डागांव, 29 अप्रैल।
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूर अंचल ग्राम होनहेड़ में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरलाल सिन्हा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह धनेश्री व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद साहू भी शामिल हुए। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में होन्हेड़ खालेचंदेली, कुपगोंदी, सिंदूरमेटा, उमरादहा, मातेंगा, घोड़ाझर उपरमुरवेंड के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया।
 
पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया। शेष समस्याओं का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम के नवयुवकों को खेल सामग्री एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। गांव के सभी महिला पुरुष एवं बच्चों को स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। जहां पुलिस अधीक्षक व समस्त अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ ही बैठकर भोजन भी किया। इतने सुदूरवर्ती गांव में पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी काफी खुश नजर आए। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोंडागांव पुलिस सदैव आम जनता की मदद के लिए कोंडागांव पुलिस सदैव ततपर है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि गांव में यदि किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना अथवा अप्रिय स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें। उन्होंने बताया कि कोंडागांव पुलिस की टीम लगातार गांव गांव में चलित थाना लगा रही है। 

ताकि ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी भी दी जा रही है।
 
इस दौरान केशकाल तहसीलदार आशुतोष शर्मा, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत समेत केशकाल थाना के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news