दन्तेवाड़ा

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
13-May-2023 9:19 PM
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 13 मई।
नगर से करीब 4 किमी दूर नेरली  में शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ। ग्राम नेरली में स्कूल के पास पुलिया पर यह घटना घटी।

बचेली पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार बाईक क्रं. सीजी 18 एल 8311 में दो व्यक्ति 39 वर्षीय संजू नायर पिता स्व. रमन पदमाधन, 43 वर्षीय लक्ष्य साहू पिता बनवाली राम साहू दोनों बैंक के काम से दंतेवाड़ा की जा रहे थे। नेरली पुलिया के पास बाईक चला रहा लक्ष्य लघुशंका के लिए बाइक को साईड में कर उतरा। वहीं बाइक पर संजू पीछे बैठा रहा, तभी पीछे से छोटा हाथी वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे संजू की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों रिश्ते में जीजा-साला है। दोनों किंरदुल के वार्ड क्रं. 2 रामपुर कैंप में रहते हंै। टक्कर इतनी जबरदस्त कि बाइक पर बैठा संजू पुलिया के नीचे गिर गया।

बचेली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। नीले रंग की वाहन होने की बात बताई जा रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिवारजनों को सौंप दिया गया। 

यह मार्ग ग्राम नेरली से कमेली होते हुए भांसी को जोड़ता है। इसी रास्ते पर कई मार्ग संकरे होने साथ-साथ गड्ढे भी हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news