कोण्डागांव

केशकाल विस के 500 से अधिक गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का सम्मान
25-May-2023 3:27 PM
केशकाल विस के 500 से अधिक गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का सम्मान

एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 25 मई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम के निवास में बुधवार को गायता, पुजारी, मांझी, चालकी  का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केशकाल विधानसभा के बड़ेराजपुर, केशकाल और फरसगांव विकासखंड के 500 से अधिक गायता, पुजारी, मांझी, चालकी विधायक निवास पहुँचे। 

सर्वप्रथम विधायक संतराम नेताम की अगुवाई में मंगल भवन से समस्त सभी का बस्तर के पारंपरिक मांदरी नृत्य, राउत नाचा के साथ जोरदार आतिशबाजी करते हुए विधायक निवास के समक्ष पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।  ततपश्चात कार्यक्रम स्थल पर सभी से उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उन्हें धोती एवं पटका भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा गायता, पुजारी, मांझी, चालकी के हित में कई सराहनीय निर्णय लिए गए है। समस्त गायता, पुजारी, मांझी, चालकी को मानदेय देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में गायता, पुजारी, मांझी, चालकी गांव मे अहम भूमिका निभाते हैं। वह गांव-गांव में देवी-देवताओं, प्रशासन, पुलिस के अंग के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके समाजहित में किये गए कार्यों की सराहना एवं सम्मान आवश्यक है कि कार्यशाला के माध्यम से सभी को प्रोत्साहित कर सम्मान किया जा रहा है। 

कार्यशाला में गायता, पुजारी, मांझी, चालकी ने अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन भी दिए। जिसे विधायक संतराम नेताम द्वारा सभी आवेदनों को यथाशीघ्र निराकृत किये जाने का आश्वासन भी दिया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news