कोण्डागांव

कोंडागांव पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
07-Jun-2023 9:42 PM
कोंडागांव पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विस चुनाव में बस्तर की जनता प्रदेश में कमल खिलाकर दुबारा बदलाव की बयार लेकर आएगी- साव
 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोंडागांव,  7 जून।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने दो दिनी बस्तर प्रवास के दौरान पूर्व विधायक लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत अन्य समाज प्रमुखों से स्थानीय विश्राम गृह में सौजन्य मुलाकात की तथा जिले एवं प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों व अन्य विषयों पर चर्चा की। दीपक ताराचंद साहू, नंदू ओझा व अन्य आगंतुकों ने सामाजिक जनों से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 7 व 8 जून को दो दिनी बस्तर प्रवास पर हैं, जहां दंतेवाड़ा, किरंदुल, कोण्डागाँव, केशकाल आदि में विभिन्न बैठकों में बतौर मुख्य अतिथि व वक्ता बनकर शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के समय मे बस्तर के लोगों को आगे बढ़ाने का काम हुआ । शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना जैसी आधारभूत ज़रूरतों  को ध्यान में रखकर नीतियाँ बनाई गई, जिससे बस्तर का चौतरफ़ा विकास हुआ। सभी वर्गों को ध्यान मे रखकर सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ भाजपा ने बस्तर के सर्वांगीण विकास की राह बुलंद की, किंतु आज कांग्रेस की सरकार में बस्तर का युवा बेरोजग़ारी के चलते हताश व परेशान है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव स्वरूप जीवन प्रत्याशा घटी है। भ्रष्टाचार, माफिया राज, हावी होती नौकरशाही से आम जनता त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव मे बस्तर की जनता प्रदेश मे कमल खिलाकर दुबारा बदलाव की बयार लेकर आएगी।

इस दौरान जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल, बालसिंह बघेल, ओम प्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, रौनक दीवान, बबीता मरकाम, जैनेंद्र ठाकुर, कुलवंत सिंह, अश्विनी पांडेय,  नागेश देवांगन, महेंद्र पारख, विकास दुआ, रौनक पटेल, गामा जयसवाल, दिलावर कापडिय़ा, प्रदीप साहू, तुलसी साहू, मनीष साहू, संतोष नाग, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news