कोण्डागांव
कोण्डागांव, 8 जून। प्रकृति हर्र वाकिंग ग्रुप ने कोण्डागांव के दिवंगत शिक्षक परमजीत सिंह संधे को श्रद्धांजलि दी गई। जानकारी अनुसार, 2 जून को कोण्डागांव के प्रतिष्ठित शिक्षाविद परमजीत सिंह संधे का हृदयघात से रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
परमजीत सिंह संधे तीन दशकों से भी अधिक समय तक शिक्षा जगत से जुड़े रहे। कोण्डागांव में अपने तीन दशक से भी लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने व्याख्याता के रूप में शिक्षकीय कार्य करने के साथ साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन संचालक और प्राचार्य की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। अपने हंसमुख सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे जन-जन में अत्यंत लोकप्रिय रहे। उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों में शोक व्याप्त है।
उन्हे प्रकृति हर्र वाकिंग ग्रुप के द्वारा 8 जून को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन का दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री शिवलाल शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन कोटाडिया, रौशनी कोटडिया, इरशाद हुसैन अंसारी, प्रदीप श्रीवास्तव, राखी ठाकुर, विजेन्द्र शर्मा, रौशन यादव, कमलेश्वर ध्रुव सहित वर्किंग ग्रुप के सदस्य सम्मिलित थे।