कोण्डागांव

अन्दकुरी गांडा समाज मंडल मसोरा की बैठक
14-Jun-2023 9:51 PM
अन्दकुरी गांडा समाज मंडल मसोरा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव,14 जून।
अन्दकुरी गांडा समाज मंडल क्षेत्र मसोरा में नये सदस्य, पदाधिकारियों का परिचय, एवं स्वागत समारोह एवं पिछले पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा हेतु बैठक रखी गई थी।

बैठक में सर्वप्रथम ग्राम के पुजारी सियान के द्वारा बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना कर सामाजिक विधान के अनुसार प्रत्येक 5 वर्ष में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा समस्त पदाधिकारी को बदला जाता है जो समाज के लिए अच्छे कार्य करते हैं। उनको समाज में पुन: उस पद को दिया जाता है। अन्दकुरी गांडा समाज मंडल मसोरा में 150 घर है।  

बैठक के दौरान प्रांत सचिव अनिल कोर्राम, जिला अध्यक्ष कोण्डागांव करन कोर्राम, युवा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बघेल, मंडल अध्यक्ष पिरतू बघेल, मंडल सचिव राजेश बघेल, ब्लाक प्रतिनिधि लच्छिम कोर्राम, ब्लॉक प्रतिनिधि सुनील बघेल, युवा ब्लॉक प्रतिनिधि रामनिवास बघेल, महिला ब्लॉक सचिव कनेश्वरी कोर्राम, महिला प्रतिनिधि कनेश्वरी बघेल, महिला मंडल अध्यक्ष अम्बिका कोर्राम, सचिव प्रमिला कोर्राम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संकेत कोर्राम, सचिव भूतेश्वर कोर्राम और समस्त ग्राम के अंदकुरी गांड़ा समाज के वरिष्ठ प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के भारी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news