कोण्डागांव

सहकारी समितियों के कर्मियों की हड़ताल जारी, किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
17-Jun-2023 8:59 PM
सहकारी समितियों के कर्मियों की हड़ताल जारी, किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

समिति स्तर के अन्य कर्मियों को दायित्व सौंपने का निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव,17 जून।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अधीनस्थ कोण्डागांव जिले  के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के सेवायुक्तों की 9 जून से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने लैम्प्स संस्थाओं के अध्यक्ष तथा प्राधिकृत अधिकारियों का संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थायें बस्तर संभाग जगदलपुर एवं बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में 15 जून को नोडल कार्यालय कोण्डागांव में आहुत बैठक के दौरान किसानों तथा आम लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया है।
 
बैठक में खरीफ सीजन 2023 के दौरान यथासमय किसानों को खाद-बीज, ऋण वितरण, वर्मी कम्पोस्ट वितरण एवं नवीन किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने सहमति व्यक्त की गयी। इस दिशा में गहन विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हड़ताल में गये सेवायुक्तों को तत्काल हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने हेतु नोटिस जारी किया जाये, जो कर्मचारी नोटिस के उपरान्त भी कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही किया जाये। 

कृषकों को यथासमय खाद-बीज, वर्मी कम्पोस्ट, नकद ऋण वितरण एवं नवीन किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय किये जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अन्तर्गत समिति स्तर से कर्मचारी की व्यवस्था किये जाने का निर्णय लिया गया है।

इस दिशा में स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय कर त्वरित पहल किये जाने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news