सुकमा

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरू, आगामी चुनाव का शंखनाद
27-Jun-2023 8:51 PM
कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरू, आगामी चुनाव का शंखनाद

सुकमा, 27 जून। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत प्रदेश के आगामी चुनाव में जीत का शंखनाद कर दिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष महेश्वरी बघेल के दिशानिर्देशानुसार हर बूथ को मज़बूत करने सभी बूथ प्रभारी अपने बूथों पर पहुँच चुके हैं।

कोंटा विधानसभा के प्रभारी विमल सुराना भी सुकमा पहुंच वार्डों एवं ग्रामीण इलाकों के पोलिंग बूथों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी दिशा में  जिपं अध्यक्ष कवासी हरीश सुकमा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक-1, इंदिरा कॉलोनी स्थित बूथ पर पहुँचकर उपस्थित साथियों का हौसला अफजाई की।

नपाध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू भी ग्राम पंचायत जिरमपाल के गांव डब्बारास में बूथ प्रभारी के रूप में पार्टी द्वारा दी गई जि़म्मेदारियों के निर्वहन हेतु पहुँचे एवं डब्बारास बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन कर प्रदेश एवं भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डब्बारास बूथ के हर एक घर तक पहुंचाने हेतु सभी साथियों को दृढ़ संकल्पित किया।

मंत्री कवासी लखमा के द्वारा जीरमपाल,गादीरास एवं पूरे बस्तर संभाग में चहुँओर विकास को जन जन तक पहुंचाने एवं आनेवाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देने की बात कही गई।

हरीश कवासी एवं राजू साहू ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। हरीश कवासी ने कहा कि प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए हर बूथ पर प्रत्येक कार्यकर्ता को लगकर आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करवाना है,कांग्रेस के नेतृत्व वाली भूपेश सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम तय किए।आजादी के बाद प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।
राजू साहू ने बताया कि किसानों के लिए योजनाएँ हो या आमजन के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को आगे बढ़ाते हुए देश में सम्मान दिलाने का कार्य भूपेश बघेल जी की सरकार ने किए है और इन योजनाओं से प्रत्येक बूथ के हर घर को लाभान्वित करना है।

सुकमा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख सज्जार भी सुकमा नगरपालिका के सभी पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष से एंव बूथ कमेटी के सदस्यों से मिलकर कांग्रेस को मजबूर करने का संदेश दिया।

इस दौरान जनपद सदस्य  विनोद पेद्दी, युवा नेता राजाराव मादरी, बूथ अध्यक्ष माडा सोढ़ी,एनएसयूआई उपाध्यक्ष शुभम नागुल,एल्डरमैन हरीबन्धु सेठिया,शेख मुन्ना भाई,बच्चा कोरी,सैमुएल टुडु,रानू यादव,  ललिता सेठिया, ऊँनील मुर्मू,बिबु हलधर, धीरेंद्र मुर्मू, महाराजा टुडु, मोसेस मुर्मू, देवा सोढ़ी, हड़मा सोढ़ी, हिड़मा पोडय़ामी,संतोष कश्यप, संतु सोढ़ी, जोगा सोढ़ी, अनिल सोढ़ी, कवासी पांडु,चिंगा कवासी,गंगाधर कश्यप, सोढ़ी माडा, प्रमोद नागुल, गजेन्द्र पेद्दी, हितेश कोड़ी, कैलाश साहू, बच्चा कोरी एवं सभी कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news