कोण्डागांव

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्राध्यापकों को श्रीफल भेंट कर गुरू पूर्णिमा मनाया
03-Jul-2023 8:39 PM
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्राध्यापकों को श्रीफल भेंट कर गुरू पूर्णिमा मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 3 जुलाई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कोण्डागांव के कार्यकर्ताओं ने गुरू पूर्णिमा पर शासकीय गुण्डाधुर  स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापकों  एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य को तिलक चंदन लगाकर श्रीफल (नारियल) भेंट किया व आशीर्वाद लिया।

हेमंत प्रकाश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा, गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है क्योंकि वह हमें इस संसार में जीने के तरीके और अंधकार से प्रकाश तक ले जाने का रास्ता दिखाते हैं। आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करता है और यथाशक्ति दक्षिणा, पुष्प, वस्त्र आदि भेंट करता है। शिष्य इस दिन अपनी सारे अवगुणों को गुरु को अर्पित कर देता है और अपना सारा भार गुरु को दे देता है।

 अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ हिमानी सोनानी व संजय मरकाम भी गुरू पूजन कार्यक्रम किया व गुरू की महत्ता व गुरू शिष्य परंपरा का निर्वहन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news