सुकमा
सडक़ निर्माण कार्य का लिया जायजा, स्वास्थ्य केंद्रों की जांच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 5 जुलाई। जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में दुपहिया वाहन पर सवार होकर कलेक्टर, एसपी व सीआरपीएफ डीआइजी पहुँचे। जहां अधिकारियों ने दोरनापाल- जगरगुंडा व पिडमेल- करिगुंडम सडक़ निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सडक़ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलेक्टर हरिस एस, एसपी किरण चव्हाण व सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय दुपहिया पर सवार होकर घोर नक्सल प्रभावित इलाके का दौरा किया।
दोरनापाल से बाइक पर सवार होकर निकले अधिकारियों ने पोलमपल्ली व चिंतलनार स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां डॉक्टरों से केंद्र की जानकारी ली साथ ही दवा व सुविधाओ को लेकर बातचीत की। वहीं मरीजों से भी उनका हालचाल जाना। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। बारिश के मौसम में दुपहिए पर सवार होकर निकले अधिकारियों ने नक्सलगढ़ में दौरा करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।