कोण्डागांव

दैवेभो कर्मियों की हड़ताल को भाजपा ने दिया समर्थन
05-Jul-2023 9:28 PM
दैवेभो कर्मियों की हड़ताल को भाजपा ने दिया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 5 जुलाई।
भाजपा ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे हड़ताल का समर्थन किया।

सर्वविभागीय दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ द्वारा वादा निभाओ आंदोलन का समर्थन करने पहुंची भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाने से पहले अपने जनघोषणा पत्र में वादा किया था अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो समस्त वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन आज साढ़े चार साल हो गए, कर्मचारियों की बात नहीं सुनी गई।  दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ भी छला गया। इसका अंजाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखा जाएगा।

पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा अगर 2023 में भाजपा की सरकार बनती है तो समस्त वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस की तरह झूठा वादा नहीं किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news