सुकमा

8 लाख की ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
06-Jul-2023 9:12 PM
8 लाख की ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सुकमा,  6 जुलाई।
गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। 

नक्सल मोर्च पर जहां सुरक्षा बल के जवान हथियारों से लड़ रहे हैं, वही दूसरी और जागरूकता अभियान चलाकर शासन की योजनाओं का प्रसार-प्रसार कर रहे हंै, साथ ही नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित कर रहे हंै। इसी कड़ी में नक्सलियों की खतरनाक बटालियन नम्बर 01 में सक्रिय रही महिला नक्सली ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिस पर 8 लाख का इनाम घोषित था। ये महिला नक्सली कई घटनाओं में शामिल रही हंै।

पुलिस की माने तो कवासी भीमे भेजी निवासी 2015-17 तक सीएनएम सदस्य रही। उसके बाद 2018 में एक महिने के लिए किस्टाराम एरिया कमेटी की सदस्य रही फिर 2018 में दक्षिण बस्तर की खतरनाक बटालियन नम्बर 01 की कंपनी नम्बर 2 की सदस्य रही। वो 303 रायफल अपने पास रखती थी और कई घटनाओं में शामिल रही। जैसे 2023 में कुंदेड़ एंबुश, 2018 में मिनपा घटनाओं में शामिल रही। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्समर्पण किया। वहीं नक्सलियों द्वारा भेदभाव मुख्य कारण है। 

आत्मसमर्पण कर रही महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई, साथ ही शासन की पुर्नवास नीति का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान अमित कोचर डिप्टी कमांडेंट 50 वाहनी, राजेश कुमार सहायक कमाडेंट 219 वाहनी मौजूद रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news