कोण्डागांव

किसानों से मिले कलेक्टर, खेती किसानी पर चर्चा
15-Jul-2023 8:46 PM
किसानों से मिले कलेक्टर, खेती किसानी पर चर्चा

कोण्डागांव, 15 जुलाई। कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को केशकाल और बड़े डोंगर में किसानों से मुलाकात की और खेती किसानी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। 
केशकाल स्थित लैम्प्स में खाद बीज की उपलब्धता का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री सोनी ने बुआई और रोपाई के प्रगति की जानकारी किसानों से ली। 

किसानों ने बताया कि मानसून में विलम्ब के कारण बोआई और रोपाई का कार्य धीमी गति से चल रहा है। कलेक्टर ने मानसून की आशा व्यक्त करते हुए किसानों से खेती किसानी का कार्य निरंतर जारी रखने को कहा। वहीं कम अवधि वाली प्रजातियों के धान बीजों की उपलब्धता रखने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही लैम्प्स संचालक को भी दिए। 

इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीमा ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक डीपी तांडे, तहसीलदार  विरेन्द्र श्याम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आनंद नेताम सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news