दन्तेवाड़ा

पुलिस थाना कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन
16-Jul-2023 9:25 PM
पुलिस थाना कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 16 जुलाई।
पुलिस थाना  कॉलोनी परिसर में कॉलोनी की महिलाओं की मांग को देखते हुए   शिव मंदिर का  निर्माण होगा। नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, नगर निरीक्षक गोविंद कुमार यादव के कर कमलों द्वारा 14 जुलाई  शुक्रवार को विधि विधान से  भूमिपूजन हुआ।

मंदिर का निर्माण नगर पालिका अध्यक्ष  पूजा साव  नगर पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान,  पार्षद  फिरोज नवाब , मनोज साहा, ब्रम्हा सोनानी के मद एवं  गणमान्य के जन सहयोग से होगा। 

कॉलोनी  की महिलाओं ने बताया कि हमारे परिसर में शिव मंदिर नहीं होने से हम लोगों को पूजा के लिए दूर - दूर तक जाना पड़ता था, लेकिन अब शुभकार्य हो रहा है। जिसके लिए हम थाना प्रभारी पालिका अध्यक्ष ,पालिका उपाध्यक्ष ,एल्डरमेन एव पार्षदों को हम धन्यवाद देते है, इन्होंने हमारी मांग को पूरा किया। थाना  प्रभारी के बड़ी प्रयास से यह कार्य हो रहा है।  

इस दौरान उप नगर निरीक्षक  केशव  ठाकुर, पूर्व पार्षद संजीव साव, जीतेन्द्र  चौधरी,  नफीज कुरैशी, सुशीला नियाल, अमलेन्दु चक्रवती, अभिनाश सरकार  पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news