दन्तेवाड़ा

दो नक्सलियों का समर्पण
21-Jul-2023 9:19 PM
दो नक्सलियों का समर्पण

दंतेवाड़ा 21 जुलाई। नक्सली उन्मूलन अभियान में घर वापस आइए अभियान अंतर्गत दंतेवाड़ा पुलिस को निरंतर सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की शोषक विचारधारा से त्रस्त हो कर दो नक्सलियों ने नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत फुलगटा पंचायत मिलिशिया कमांडर सरजू भोगाम (30 वर्ष) ने घर वापसी की। उक्त लीडर गंभीर वारदातों में भागीदार था इसके फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार सदस्य अनंतराम भोगाम (29 वर्ष) ने घर वापसी की। उक्त दोनों नक्सली बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलगट्टा इलाके के निवासी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news