दन्तेवाड़ा

डॉ. खूबचंद बघेल की मनाई जयंती
22-Jul-2023 9:10 PM
डॉ. खूबचंद बघेल की मनाई जयंती

बचेली, 22 जुलाई।  छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली में  छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती कुर्मी समाज ने मनाई गई।

सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों ने डॉ. खूबचंद के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली दी गई । तत्पश्चात एच.एल.साहू (वरि)ने  डॉ. खूबचंद के विचारों में छत्तीसगढ़ राज्य के सपने देखने वाले उनकी दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए माचिस की तिली एवं चिंगारी का उदाहरण देते हुए उनके सपने आज साकार होते हुए दिखाई दे रहे है पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात Ÿजागेश्वर प्रसाद द्वारा उनके समय के सामाजिक,कुरुतियाँ,ऊंच नीच के भेद भाव पर किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

श्री भूपेन्द्र साहू (संगठन सचिव)द्वारा उनके समय साहित्यिक गतिविधियों के द्वारा किए गए सामाजिक जागरण के लिए किए गए कार्यों को प्रकाशित किया गया। अनिरूद्ध कश्यप द्वारा छत्तीसगढ़ी बोली एवं भाषा पर प्रकाश डाले जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्धारित हुआ है। हमें अपने बोली एवं भाषा का अवश्य प्रयोग करना चाहिए,जो हमारे लिए आज अति आवश्यक है।

के.एल.वर्मा सचिव द्वारा डॉ साहब के शेष जीवन परिचय उनके द्वारा किए गए आन्दोलनों,एवं नाटक  द्वारा लोगों को जागरुक करने का कार्य पर प्रकाश डाला गया एवं मंच का संचालन भी कर रहे थे। 

इस दौरान बचेली की पार्षद वीणा योगेश साहू ,दिनेश सागर, उप महाप्रबंधक (खनन) पी.एल.चंन्द्रवंशी (सहा महाप्रबंधक)विद्युत, पी.एल.कलिहारी, एम.एस नामक, राजीव यादव, योगेश साहु, सतीश कुमार वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, प्रवीण चंन्द्राकर, मीनाक्षी देशमुख, मंजू वर्मा,  किरण कुम्भकार,एवं राजेश्वरी दुर्गी साहू उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news