दन्तेवाड़ा
अच्छेलाल ठाकुर का निधन
23-Jul-2023 5:19 PM
बचेली, 23 जुलाई। बचेली निवासी अच्छेलाल ठाकुर (64) का निधन हो गया। कुछ महीनों से वे बीमार थे। तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें अपोलो हस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां रात में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार पाड़ापुर श्मशान घाट में 22 जुलाई को किया गया। जिसमें नाई समाज ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर अंतिमयात्रा में शामिल हुए। रिश्तेदारों के अलावा गीदम दंतेवाड़ा बचेली किरंदुल नकुलनार तोंगपाल कुकानार के लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में बचेली निवासी भी शामिल हुए।