दन्तेवाड़ा
रामप्रताप ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
25-Jul-2023 2:55 PM
दंतेवाड़ा, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का दौरा भी जारी है। भाजपा प्रदेश के पूर्व महामंत्री राम प्रताप सिंह और पूर्व सह प्रभारी रूपनारायण सिन्हा सोमवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी के दरबार में मत्था टेका। इसके उपरांत सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने धान सभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली।
इस दौरान जिला इकाई के पदाधिकारी मौजूद थे।