दन्तेवाड़ा

केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण
28-Jul-2023 9:21 PM
केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई।  केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा में विगत दिवस एनईपी 2020 के कार्यान्वयन के तीसरे वर्ष का उत्सव और वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध रोपण अभियान का  आयोजन किया गया था। 

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के सहयोग से एनईपी 2020 द्वारा प्रस्तावित विभिन्न पहलों और सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्या प्रवेश हमारी प्राथमिकता है। औपचारिक स्कूली शिक्षा में परिवर्तन को आसान बनाने के लिए विद्या प्रवेश कार्यक्रम लागू किया गया है जो नन्हें छात्रों के लिए एक सहायक और उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है।

 इसी कड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सीबीएसई के वेब पोर्टल पर उपलब्ध ’जादुई पिटारा शिक्षण सामग्री’ द्वारा विद्यालय-शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ एफएस) पर आधारित नवीन शिक्षण साधनों को अपनाया गया है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओ वन विभाग श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि एनईपी 2020 ने माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए विद्यालय में सक्रिय रूप से हितधारकों के रूप में माता-पिता को शामिल कर सीखने और विकास के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया है साथ ही उन्होंने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पेड़ पौधे स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। अत: ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के अलावा उन्हे संरक्षित भी किया जाए। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर मे पचास से अधिक पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में प्राचार्य जेएनवी बारसूर  धर्मेंद्र यादव, प्रभारी प्राचार्य केवी बचेली एम अंजईया और प्रभारी प्राचार्य केवी किरंदुल डॉ. अनिल कुमार पांडेय सहित स्कूली बच्चे और विद्यालयीन कर्मचारी, शिक्षक मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news