दन्तेवाड़ा

अरनपुर- जगरगुंडा सडक़: डीआईजी व एसपी ने किया निरीक्षण
29-Jul-2023 9:47 PM
अरनपुर- जगरगुंडा सडक़: डीआईजी व एसपी ने किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 29 जुलाई। दंतेवाड़ा जिले का अंतर राज्यीय और अतिसंवेदनशील सडक़ मार्ग अरनपुर -जगरगुंडा का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण की प्रगति का जायजा पुलिस उपमहानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने शुक्रवार को लिया। ज्ञात हो कि उक्त सडक़ की दूरी 20 किलोमीटर है।

पुलिस अफसरों ने उक्त सडक़ के दौरान स्थापित पुलिस कैम्पो और थाना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों से रूबरू हुए। उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। अफसरों ने संबंधित ठेकेदार को सडक़ निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन सुविधा मिल सके। उल्लेखनीय है कि अरनपुर- जगरगुंडा सडक़ मार्ग के निर्माण से सुकमा जिले का दोरनापाल जुड़ जाएगा। इसके साथ ही बीजापुर जिले का बासागुड़ा और तेलंगाना का संपर्क स्थापित होगा।

जगरगुंडा सडक़ निर्माण जवानों की सुरक्षा में कराया जा रहा है। सडक़ निर्माण से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news