दन्तेवाड़ा

डीआईजी- एसपी का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
11-Aug-2023 8:51 PM
डीआईजी- एसपी का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा, 11 अगस्त।
जिले में पुलिस अफसरों द्वारा अति संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने अति संवेदनशील क्षेत्र तुमरीगुंडा, छोटेकरका और पाहुरनार का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली। संबंधित क्षेत्र में नक्सली समस्या से ग्रामीणों को परेशानी से भी अवगत हुए।

अफसरों ने क्षेत्र के थाना एवं पुलिस कैम्पों का निरीक्षण किया। आकस्मिक जांच में जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जवानों की समस्याएं भी सुनी गई। जवानों की हौसला अफजाई भी की गई।

चेरपाल बाजार में ग्रामीणों से संवाद
पुलिस अफसरों द्वारा संयुक्त रूप से चेरपाल साप्ताहिक बाजार का जायजा लिया गया। इस दौरान  ग्रामीणों से अपनी संवाद किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के विषय में पूछा गया। अंदरूनी इलाके में पुलिस अफसर को अपने मध्य पाकर ग्रामीणों में प्रसन्नता नजर आई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news